दिल्ली में कोरोना कहर थमा, 90 फीसदी तक घटे नए मरीज, देखें राज्यवार आंकड़े

दिल्ली में कोरोना कहर थमा, 90 फीसदी तक घटे नए मरीज, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 90,335,008 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,954,336 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 213603 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10146763 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 151727 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 10,512,093 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 16,946 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 198 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 17,652 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.52 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 2.03 फीसदी है। मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 13 जनवरी को 743191 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 18,42,32,305 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

अब दिल्ली के कोरोना आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि दिल्ली में 90 फीसदी तक कोरोना वायरस के मरीज कम हो गए हैं, साथ ही अस्पतालों मे कोरोना के मरीजों की संख्या भी तेजी से कम हुई है। दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 357 नए मरीज सामने आए। वहीं साथ ही 11 मरीजों की मौत हुई। यहां संक्रमण दर घटकर 0.50 फीसदी हो गई। यह जनवरी में दसवीं बार है जब दैनिक मामले 500 से कम आए हैं।

एक जनवरी को दिल्ली में कुल 585 मामले दर्ज किए गए, जबकि दो जनवरी को 494 नए, 3 जनवरी को 424, 4 जनवरी को 384, 5 जनवरी को 442, 6 जनवरी को 654, 7 जनवरी को 486, 8 जनवरी को 444, 9 जनवरी को 519, 10 जनवरी को 399, 11 जनवरी को 306 और 12 जनवरी को 386 नए मामले सामने आए थे।

आपको बता दें कि दो दिन के बाद से देश में कोरोना के वैक्सीनेशन का काम शुरू होने वाला है, इसके लिए देश के विभिन्न शहरों में वैक्सीन को पहुंचाया जा रहा है। शुरुआती दौर में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी और इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2382

875921

7134

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

16

4891

62

अरुणाचल प्रदेश

58

16669

56

असम

3003

212675

1065

बिहार

4115

251027

1445

चंडीगढ़

292

19794

329

छत्तीसगढ़

7791

280166

3527

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

4

3377

2

दिल्ली

2991

617540

10718

गोवा

814

50515

750

गुजरात 

7226

242164

4354

हरियाणा

2414

260236

2966

हिमाचल प्रदेश 

830

54896

963

जम्मू एंड कश्मीर 

1629

119344

1912

झारखंड

1356

114836

1048

कर्नाटक

8906

908494

12152

केरल

65579

756817

3373

लद्दाख

136

9375

128

मध्य प्रदेश 

7294

238983

3732

महाराष्ट्र 

53544

1874279

50221

मणिपुर

469

27935

365

मेघालय

160

13365

144

मिजोरम

101

4200

9

नागालैंड

103

11814

86

ओडिशा

2024

328622

1895

पुडुचेरी

278

37607

639

पंजाब

2817

161457

5463

राजस्थान

5780

305569

2742

सिक्किम

311

5564

129

तमिलनाडु

6653

809392

12242

तेलांगना

4495

284849

1572

त्रिपुरा

45

32886

389

उत्तराखंड

2552

90025

1593

उत्तर प्रदेश 

10132

575980

8529

वेस्ट बंगाल

7303

545499

9993

भारत में कुल मामले

213603

10146763

151727


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।